हाईवे पर डबल डेकर बस में ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक घायल
हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर से बरेली जा रही एक डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी जवार टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में नूर हसन, सरताज जहां और साजिया समेत कई यात्री शामिल बताए गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खोने के कारण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?