मॉर्निंग वॉक बनी मौत का सफर: बाराबंकी में बेकाबू पिकअप ने ली एक बच्ची की जान, दो गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है. मृतक मासूम बच्ची की पहचान पलक (7) के रूप में हुई है. ये दर्दनाक सड़क हादसा बाराबंकी जिले के टिकैतनगर कस्बे में हुआ. टिकैतनगर कस्बे में तीन मासूम बच्चियां सैर पर निकली थीं. तीनों बच्चियां तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गईं. हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.
ये हादसा टिकैतनगर थाने के पास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के पास हुआ है. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार यानी आज सुबह करीब छह बजे सात वर्षीय पलक अपनी सहेलियों शिवांशी और रानी के साथ टहलने निकली थी. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप ने तीनों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि पिकअप में डीजे का सामान लदा हुआ था और वाहन की रफ्तार काफी तेज थी.
घायल बच्चियों का इलाज है जारी
हादसे में पलक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवांशी और रानी बुरी तरह घायल हो गईं. हादसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ, इसलिए पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल बच्चियों का इलाज जारी है. मासूम पलक की मौत की खबर मिलने पर पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. अस्पताल पहुंचते ही परिजन बेसुध होकर रोने लगे. परिजनों की हालत बेहद खराब है.
पुलिस ने पिकअप वाहन की शुरू की तलाश
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां सहेलियां थीं और रोज सुबह टहलने जाया करती थीं. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता
दोनों टीमों के बीच टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शादी विवाद में उम्र को लेकर सवाल, आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीमित संसाधनों के बावजूद नहीं छोड़ा अपने सपनों का साथ
जांच में सामने आई बैंक और ज्वेलर्स की साठगांठ, बड़ा खुलासा