भारतीय छात्र कृष इस्सरदासानी के निर्वासन पर अमेरिकी अदालत ने लगाई रोक
अमेरिका के एक संघीय जज ने 21 वर्षीय भारतीय छात्र को राहत दी है। जज ने ट्रंप प्रशासन को छात्र को निर्वासित करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है।
एफ-1 छात्र वीजा पर पढ़ाई कर रहा है छात्र
एफ-1 छात्र वीजा पर विस्कांसिन-मेडिसन यूनिवर्सिटी में 2021 से कंम्यूटर इंजीरियरिंग में स्नातक कर रहे कृष लाल इस्सरदासानी का वीजा रद कर दिया गया है। उसका वीजा ऐसे समय रद किया गया, जब स्नातक की पढ़ाई पूरी होने में महज कुछ सप्ताह ही बचे हैं।
अदालती दस्तावेज के अनुसार, कृष क्लास में उपस्थित रहता था और उसकी अकादमिक स्थिति भी अच्छी रही है। वह अंतिम सेमेस्टर में है और 10 मई तक स्नातक कोर्स खत्म होने की संभावना है।
कृष को खराब आचरण के कारण गिरफ्तार किया गया था
विस्कांसिन के जिला कोर्ट में दाखिल दस्तावेज में मंगलवार को बताया गया कि कृष ने स्वीकार किया है कि एक बार से देर रात दोस्तों के साथ घर लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों के साथ बहस होने पर उसे 22 नवंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। कृष को खराब आचरण के कारण गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले की समीक्षा के बाद डिस्टि्रक्ट अटार्नी ने आरोपों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
मामला पूरी तरह सुलझ गया है
नतीजन उसे अदालत में पेश नहीं होना पड़ा और यह माना गया कि मामला पूरी तरह सुलझ गया है। हालांकि चार अप्रैल को विस्कांसिन-मेडिसन यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय छात्र सेवा (आइएसएस) कार्यालय ने उसे ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि उसका स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर सिस्टम (सेविस) रिकॉर्ड समाप्त कर दिया गया है।
कोर्ट 28 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा
अदालती दस्तावेज में बताया गया कि कृष को वीजा रद किए जाने के बारे में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन, यूनिवर्सिटी या विदेश विभाग की ओर से सूचना नहीं मिली। कृष के परिवार ने अमेरिका में उसकी पढ़ाई पर लगभग दो लाख 40 हजार डॉलर खर्च किए हैं। कोर्ट 28 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।
एक भारतीय समेत चार छात्र पहुंचे कोर्ट
अमेरिका के मिशिगन की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक भारतीय समेत चार छात्र देश से संभावित निर्वासन के खिलाफ कोर्ट पहुंचे हैं। भारत के चिन्मय देवरे समेत चार छात्रों ने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इनका आरोप है कि पर्याप्त नोटिस और स्पष्टीकरण के बगैर उनका सेविस रिकार्ड समाप्त कर दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही