ऋषभ पंत को अचानक क्या हुआ, खुद से ही करने लगे बातें
नई दिल्ली। ऋषभ पंत विश्व क्रिकेट के अलग ही कैरेक्टर हैं। वह फनी हैं तो कॉन्ट्रोवर्शियल भी। वह सामने वाली टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं तो उनका मजाक भी बनाते हैं। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों की टांग खिंचाई करने से भी नहीं चूकते। इस बार पंत ने कुछ अलग किया है। ये देख हर कोई हैरान है। हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पंत खुद से बात करते हुए नजर आए।
हेडिंग्ले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी है। कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने दिन की शुरुआत की थी। बायडर्न कार्स ने गिल को बोल्ड कर भारत का तीसरा विकेट गिराया और फिर पंत मैदान पर उतरे। हवा के कारण बल्लेबाजी आसान नहीं है और पंत को भी कुछ देर में ये बात समझ में आ गई।
'क्या कर रहा है पंत'
पंत की बल्लेबाजी का अंदाज तूफानी है। वह ज्यादा देर रुककर नहीं खेल सकते और इसलिए बीच-बीच में चहलकदमी करते हुए लंबे शॉट मारते हैं, लेकिन चौथे दिन पंत के लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि लीड्स में चल रही हवा गेंद के मूवमेंट को प्रभावित कर रही है। ऐसे में पंत ने जो प्रयास किए वो नाकाम रहे। इसी को लेकर पंत खुद से बातचीत करते नजर आए।
पंत ओवर के बीच में अपने आप से कह रहे थे, " तू ऐसा क्यों कर रहा है इसकी क्या जरूरत है। ठीक है। आ जाएगा तो सीधा लग जाएगा ना इस बॉल पर। ठीक है। क्या कर रहा पंत, हवा के खिलाफ जाकर नहीं खेलना है। कुछ भी शॉट खेल रहा है ऐसा नहीं करना है।"
ये बताता कि पंत को जल्दी अहसास हो गया कि अभी का माहौल उनके स्वाभाविक खेल का नहीं है और उन्हें विकेट पर पैर जमा हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करनी होगी और जब स्थिति आसान हो जाए तो वह अपने शॉट खेल सकते हैं। पंत ने इस बात को समझा और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह केएल राहुल का साथ दे रहे हैं।
पहली पारी में जमाया शतक
पंत ने पहली पारी में शतक जमाया था। उन्होंने 134 रन बनाए थे जो उनका टेस्ट में सातवां सैकड़ा था। इसी के साथ वह खेल के लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए थे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने टेस्ट में कुल छह शतक जमाए हैं। दूसरी पारी में भी पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने