कार्यस्थल पर उत्पीड़न, आरोपी ने दी नौकरी छीनने की धमकी
इंदौर | अपोलो टॉवर में काम करने वाली एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की और फिर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा. इतना ही नहीं आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने कहा कि अगर शादी नहीं करोगी तो नौकरी नहीं करने देंगे |
रात में पार्किंग में जबरदस्ती रोककर हाथ पकड़ लिया
पूरा मामला इंदौर में एमजी रोड स्थित अपोलो टॉवर का है. अपोलो टॉवर की एक कॉस्मेटिक शॉप में युवती काम करती है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रात 9 बजे अचानक रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया. आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुमको काम नहीं करने देंगे |पीड़िता ने बताया कि आरोपी यश कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और अक्सर बदतमीजी करता था. युवती ने बताया कि शुरू में तो उसने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपी ने जबरन रोककर बात करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने भागकर आसपास के लोगों को आपबीती सुनाई |
सहेली के जरिए हुए थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि युवती की कुछ दिन पहले आरोपी यश से दोस्ती एक सहेली के जरिए हुई थी. शुरू में युवती दोस्त समझकर सामान्य तरीके से आरोपी यश से बात करती थी. लेकिन धीरे-धीरे बात करने को आरोपी ने युवती की दोस्ती को प्यार समझ लिया और उसे परेशान करने लगा. मना करने के बावजूद आरोपी युवती से जबरन बात करने की कोशिश करता था. युवती के आते-जाते उसका पीछा करता था |
पुलिस ने दर्ज की FIR
तुकोगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटमा निवासी यश के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी यश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह