अभिषेक की देर रात पार्टी की आदत पर युवराज ने लगाया था अंकुश : योगराज
पूर्व क्रिकेटर और कोच योगराज सिंह अपने विवादास्पद बयानों के कारण हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। अब योगराज ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर एक अहम खुलासा किया है। योगराज ने कहा है कि एक समय अभिषेक रात-रात भर पार्टी में रहते थे पर मेरे बेटे युवराज सिंह ने उन्हें डांटकर खेलपर पर ध्यान देने कहा जिसकारण ही आज वह यहां तक पहुंचे हैं। योगराज ने हाल ही में एक साक्षात्कर में कहा था कि अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा स्वयं एक कोच थे पर अभिषेक उनके हाथों से निकल चुके थे। इसलिए उन्होंने युवराज को कोच की जिम्मेदारी दी थी। युवराज के पास आने के बाद ही अभिषेक नियंत्रण में आये और उनकी जिंदगी में बदलाव आया। योगराज कहा, युवराज की सख्ती का ही ये प्रभाव रहा कि अभिषेक की देर रात की पार्टी की आदत बंद हो गयी। युवराज उनके साथ सख्ती से पेश आए। उन्होंने कभी डांट-फटकार तो कभी प्यार से समझाकर अभिषेक की बुरी आदतों पर लगाम लगाई। उसे रात के 9 बजते ही युवी फोन करते थे कि जाओ सो जाओ। युवराज का डर जब उनके अंदर बना तो वो सही रास्ते पर आने लगे और इसका परिणमाम आपके सामने है।
यहां तक कि लॉकडाउन के समय पर तो युवराज ने अभिषेक और शुभमन दोनों को अपने घर पर ही रखा था, जिससे उनकी ट्रेनिंग पर विपरीत प्रभाव ना पड़े। अभिषेक की हर पारी पर युवराज नजर रखते हैं। उनकी अच्छी पारियों की सराहना भी करते हैं और कमजोर पारियों को ठीक करने का तरीका बताते हैं।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें