तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
महाराजपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में महाराजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 16 सी 6655 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक रतन पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी सटई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के बाद कार में सवार 4 लोग एक-एक करके मौके से फरार हो गए और अगले कई घंटों तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। यह पूरा घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। राहगीरों के माध्यम से डायल-100 को सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ग्यासी कुशवाहा ने रतन पटेल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। बताया गया है कि मृतक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गढ़ी जा रहा था। जिस कार से दुर्घटना हुई है, वह राजेंद्र कुमार सोनी पुत्र कल्याण दास सोनी शुक्लाना मोहल्ला के नाम पर दर्ज है और कार का बीमा 2020 में समाप्त हो चुका है। 4 वर्षों से यह कार बिना बीमा के सड़क पर दोड़ रही थी, जिसे अधिकारियों की लापरवाही माना जा रहा है।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही