पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलकुँवा कदवा पंचायत की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शनिवार को महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अपनी आपबीती सुनाई।
पीडि़त महिला सरोज पटेल ने बताया कि उसका पति कालीचरण पटेल उसे जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार महिला अपने दूसरे पति हल्के पटेल के साथ रहने की इच्छा जता रही थी, जिससे उसका पति नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है।
उधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तों की ये उलझन अब पुलिस की फाइलों में है और आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। देखना होगा कि कानून की गिरफ्त में आने के बाद इस उलझी हुई दास्तान के और कितने पन्ने खुलते हैं।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया निरीक्षण
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
फायर एक्सटिंग्विशर से निकला धुआं, आग की अफवाह से ट्रेन में मची अफरा-तफरी
आरोपियों का निकाला गया जुलूस: पुलिस की गिरफ्त में आए सुपरवाइजर का अपहरण करने वाले 4 बदमाश
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी ने किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित
पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई बेंच का गठन
PM मोदी ने कहा— ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार हो
समर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग में प्रतिदिन सेवा