नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी ने किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित
छतरपुर। जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र से एक रूहकंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल 8 अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड पर रात करीब 10 से 11 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को दबोच लिया। आरोपी उसे जबरन एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की गई। डरी-सहमी पीडि़ता सुबह अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल की बारीकी से शिनाख्त कर रही है कि वारदात को बस स्टैंड के पास किसी सुनसान जगह पर अंजाम दिया गया या फिर किसी होटल में। यह पूरा विषय अभी विवेचना में है।
घटना के बाद शाम करीब 6 बजे एसपी रजत सकलेचा ने बस स्टेण्ड पर घटना स्थल का पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रेमी के छोड़े जाने के बाद बनी शिकार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीडि़ता सटई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ छतरपुर बस स्टैंड पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे घर से भागने की फिराक में थे। लेकिन बस स्टैंड पहुंचने के बाद कथित प्रेमी युवक डर गया और नाबालिग को वहीं अकेला छोड़कर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद लड़की बस स्टैंड पर बने मुसाफिरखाने में अकेली थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी। सुनसान रात और लड़की को अकेला देख आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। वे उसे बहला-फुसलाकर या डरा-धमकाकर मुसाफिरखाने से उठाकर ले गए और गैंगरेप की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मुसाफिरखाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जनचर्चा है कि नाबालिग के साथ किसी होटल में इस वारदात की घटना को अंजाम दिया गया है।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया निरीक्षण
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
फायर एक्सटिंग्विशर से निकला धुआं, आग की अफवाह से ट्रेन में मची अफरा-तफरी
आरोपियों का निकाला गया जुलूस: पुलिस की गिरफ्त में आए सुपरवाइजर का अपहरण करने वाले 4 बदमाश
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी ने किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित
पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई बेंच का गठन
PM मोदी ने कहा— ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार हो
समर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग में प्रतिदिन सेवा