नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छतरपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर आकाशवाणी तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट परीक्षा पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बडिय़ों से छात्रों का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस में अनीश खान, दीप्ति पांडे, अशोक मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया निरीक्षण
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
फायर एक्सटिंग्विशर से निकला धुआं, आग की अफवाह से ट्रेन में मची अफरा-तफरी
आरोपियों का निकाला गया जुलूस: पुलिस की गिरफ्त में आए सुपरवाइजर का अपहरण करने वाले 4 बदमाश
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी ने किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित
पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई बेंच का गठन
PM मोदी ने कहा— ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार हो
समर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग में प्रतिदिन सेवा