नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया निरीक्षण
नौगांव। क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने नौगांव में उस भवन का निरीक्षण किया, जहां अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभ होना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में लाइट फिटिंग, साफ-सफाई, पंखों की स्थिति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केंद्रीय मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ आईएस स्वास्थ्य को निर्देश देते हुए कहा कि भवन में जहां भी लाइट एवं पंखों की समस्या है, उन्हें सोमवार तक पूरी तरह दुरुस्त कराया जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को भवन के मेंटेनेंस कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से बच्चों के प्रवेश प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नौगांव को शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। साथ ही नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए शीघ्र राशि स्वीकृत होने एवं टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की बात भी कही। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए प्राचार्य को सुधार संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को आत्मसात करते हुए वे नौगांव बस स्टैंड से आम यात्रियों की तरह बस में सवार होकर छतरपुर के लिए रवाना हुए। मंत्री को आम नागरिकों के बीच साधारण यात्री की तरह यात्रा करते देख लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की अच्छी पहलों और संदेशों का हमेशा पालन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र शिवहरे, तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ आरएस अवस्थी ।सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
नौगांव में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया निरीक्षण
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
फायर एक्सटिंग्विशर से निकला धुआं, आग की अफवाह से ट्रेन में मची अफरा-तफरी
आरोपियों का निकाला गया जुलूस: पुलिस की गिरफ्त में आए सुपरवाइजर का अपहरण करने वाले 4 बदमाश
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी ने किया निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित
पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई बेंच का गठन
PM मोदी ने कहा— ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार हो
समर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग में प्रतिदिन सेवा